तमिलानाडु की 27 सीटों पर कांग्रेस-डीएमके गठबंधन आगे
करीब साढ़े तीन घंटे की मतगणना के बाद डीएमके 17 संसदीय क्षेत्रों पर आगे चल रही है। उसने 21 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे। एआईएडीएमके 10 सीटों पर आगे चल रही है। उसने 23 संसदीय क्षेत्रों से अपने उम्मीदवार उतारे थे।
राज्य में कांग्रेस सात संसदीय क्षेत्रों पर आगे चल रही है। उसने 16 सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे। कांग्रेस के बड़े नेता पी.चिदंबरम, ई.वी.के.एस. इलंगवन, मणिशंकर अय्यर और के.वी.थंकाबालू पीछे चल रहे हैं।
मुख्यमंत्री एम.करुणानिधि के पुत्र एम.के.अझागिरी मदुरई में अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के पी.मोहन से आगे चल रहे हैं।
जिन सात सीटों से पीएमके उम्मीदवार मैदान में हैं, उन सभी पर वे पीछे चल रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications