चाय की कीमतें 40 रु. तक बढ़ेगी
अहमदाबादः
चाय पीना अब कुछ और महंगा हो गया है क्योंकि रीटेल चाय कंपनियां जल्द ही चाय की कीमतों में 15 से 40 रुपए प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी करने की तैयारी में हैं। बाघ बकरी, जीवराज, राजहंस और महेश चाय समेत कुछ दूसरी कंपनियां चाय की कीमतों में 15-20 रुपए की बढ़ोतरी कर सकती हैं। चाय के छोटे ब्रांड अपनी कीमतों में 30 से 40 रुपए प्रति किलो का इजाफा करने की फिराक में हैं। id="toptextpromo">'फेडरेशन
ऑफ ऑल इंडिया टी ट्रेडर्स एसोसिएशन" के मुताबिक चाय की आपूर्ति कम हो गई है और अंतर्राष्ट्रीय बाजार में चाय की नीलामी कीमत भी 80 प्रतिशत तक बढ़ गई है। 11 मई के बीच असम में नीलामी में चाय की कीमत औसतन 27 रुपए प्रति किलो ऊपर चली गई है। ऐसे में चाय ब्रांड कीमतों में इजाफा करने का फैसला लेने पर मजबूर हो रहे हैं। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>पश्चिम
बंगाल और असम के चाय उत्पादन वाले इलाकों में बेहतर बारिश होने से आने वाले महीनों में इसकी अच्छी फसल होने की संभावना है। लेकिन पिछले छह हफ्तों में जिस तरह से चीजें बदली हैं, उन्हें देखते हुए चाय कंपनियां अब कीमतें बढ़ाने पर विचार कर रही हैं।

Click it and Unblock the Notifications