Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

राजस्थान में मिग-27 दुर्घटनाग्रस्त

IAF Logo
नई दिल्ली। राजस्थान के जोधपुर शहर के समीप शुक्रवार को भारतीय वायुसेना (आईएएफ) का एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया लेकिन चालक सुरक्षित निकलने में कामयाब रहा। इस दुर्घटना में पांच मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गये हैं।

आईएएफ के एक प्रवक्ता ने बताया कि मिग-27 लड़ाकू विमान जोधपुर से 40 किलोमीटर दक्षिण में स्थित लुनी में सोमवार सुबह लगभग 8.10 बजे दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह विमान सामान्‍य प्रशिक्षण मिशन पर था।

प्रवक्ता ने कहा, "विमान चालक सुरक्षित निकलने में कामयाब रहा। घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं।" प्रवक्‍ता ने ग्रामीणों के झुलसने पर फिलहाल कुछ नहीं कहा है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+