मारुति ने पेश की नई कार 'रिट्ज'

यह एक हैचबैक कार है जिसमें पिछली सीट के पीछे सामान रखने के लिए कुछ अतिरिक्त स्थान मुहैया कराया गया है। रिट्ज सुजुकी की यूरोपीय बाजारों में बिकने वाली कार स्प्लैश का ही एक प्रकार है जिसका 95 फीसदी हिस्सा स्वदेश निर्मित है। रिट्ज दो अलग अलग इंजनों 1.2 लीटर फोर सिलिंडर 85 पीएस पेट्रोल और 1.3 लीटर 16-वाल्व डीडीआईएस 75 पीएस डीजल इंजन में उपलब्ध है।
मारुति सुजुकी के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी शिंजो नाकानिशि ने कहा, "हमने प्रत्येक वर्ष एक कार पेश करने का वादा किया था और हम उसे पूरा कर रहे हैं।" देश के कॉम्पैक्ट कार बाजार में 58 फीसदी हिस्सेदारी का दावा करने वाली कंपनी ने कहा, "रिट्ज में आधुनिक यूरोपीय डिजाइन और स्विफ्ट के स्पोर्टी लुक के साथ-साथ कॉम्पैक्ट कारों में सुजुकी की विश्व प्रसिद्ध विशेषज्ञता का मिश्रण है।"
कंपनी के प्रबंध निदेशक (विपणन और बिक्री) मयंक पारेख ने कहा, "उपभोक्ता बहुत समझदार हो गए हैं और हम विभिन्न विकल्पों के साथ हर एक की आवश्यकताओं का ध्यान रखना चाहते हैं।" रिट्ज पांच मॉडलों में आ रही है जिनमें से तीन एलएक्सआई, वीएक्सआई और जेडएक्सआई पेट्रोल और दो एलडीआई और वीडीआई डीजल मॉडल हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications