आडवाणी होंगे अगले प्रधानमंत्री: ज्योतिषि

जी हां दक्षिण भारत के प्रख्यात ज्योतिष श्री शिवालिंगा स्वामी की गणित कहती है कि अगली सरकार भारतीय जनता पार्टी की होगी और आडवाणी ही प्रधानमंत्री होंगे।
बृहस्पति दिलायेगा सफलता
श्री शिवालिंगा स्वामी का कहना है कि आडवाणी की कुंडली में शनि दशा और शनि भक्ति अढ़चनें पैदा कर रहे हैं, लेकिन फिर भी वो इन अढ़चनों को पार कर पीएम की कुर्सी पर बैठेंगे। उन्होंने कहा कि आडवाणी को अपने प्रशासन में बहुत सारी विपदाओं का सामना करना पड़ सकता है।
आडवाणी को सफलता दिलाने में सबसे अहम भूमिका बृहस्पति की होगी। ग्यारहवें स्थान पर बैठा बृहस्पति की दृष्टि चंद्र पर है और राहू तीसरे व केतु नवें स्थान पर बैठा है। इसके अलावा सिंह राशि में शनि बैठा है। श्री स्वामी के मुताबिक आडवाणी को सत्ता हांसिल करने के लिए कई बड़े प्रयास करने पड़ सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications