कर्नाटक में 'गूगल बस' को भारी सफलता

Google Bus
बंगलूरुः गूगल इंडिया द्वारा इंटरनेट में भारतीय भाषाओं के इस्तेमाल को लोकप्रिय बनाने के लिए शुरु किया गया प्रयास कर्नाटक में काफी सफल हो रहा है। यहां के गांवों में 'गूगल बस' को उम्मीद से कहीं ज्यादा लोगों की प्रतिक्रिया मिल रही है। बस ने चार मई से कर्नाटक के गांवों की यात्रा शुरू की। यह कोलार, मंडया और मैसूर होते हुए बंगलूरू पहुंची। अब बस हसन, अर्सीकेरे, शिमोगा, भद्रावती, चिकमंगलूरु, टुमकूर, चित्रादुर्गा, दावंगेरा, हुबली, धारवाड़, बेलगाम, गाडग और होस्पेट जैसे अन्य शहरों की यात्रा करेगी।

गूगल भारत के अनुसंधान और विकास (शोध एवं विकास) केंद्र प्रमुख राम प्रसाद ने कहा कि ग्रामीणों का उत्साह हमे बढ़ावा दे रहा है। उन्होंने कहा, " दूरदराज के गांवों के जिन किसानों के बच्चे विदेशों में हैं उनके लिए इंटरनेट साक्षरता एक बड़ी मदद की
तरह है। वह गूगल को इंटरनेट की ऑनलाइन लाइफ के लिए धन्यवाद दे रहे हैं"।

राम के अनुसार जहां बड़े ई-मेल जैसे संचार तकनीक में रुचि ले रहे हैं वहीं महिलाएं पाक कला के नुस्खे और कन्नड़ में स्वास्थ्य संबंधी जानकारी हासिल कर रही हैं। छात्र इसका इस्तेमाल शिक्षा संबंधी जानकारी जुटाने और यू-ट्यूब में वीडियो देखने और मनोरंजन के साधन के रुप में कर रहे हैं।

बस में मैजूद गूगल कर्मचारी लोगों को इंटरनेट से संबंधित बेसिक जानकारी जैसे इंटरनेट ब्राउज़ करना, नेट पर कोई जानकारी कैसे हासिल करें, कन्नड़ में ई-मेल करना, सामाजिक नेटवर्किंग गतिविधि में शामिल होना, नक्शे या ट्रैक ब्राउज़ करना, शेयर बाजार के रुझान जानना आदि जानकारी दे रहे हैं।

राम प्रसाद के अनुसार "हर रोज लगभग 4,000 लोग बस में पूछताछ के लिए आते हैं"। उनके अनुसार गूगल की बस हर शहर में कम से कम दो स्कूलों और दो मुख्य बाज़ारों का दौरा करती है। गूगल ने इंटरनेट में भारतीय भाषाओं के इस्तेमाल की बढ़ती मांग को देखते हुए अपने ईमेल सर्विस 'जी-मेल' में भी भारतीय भाषाओं में टाइप करने की सुविधा दी है। कर्नाटका का दौरा पूरा करने के बाद गूगल बस दक्षिण भारत के अन्य राज्यों और फिर उत्तर भारत के राज्यों का दौरा करेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+