बिहार निभायेगा निर्णायक भूमिका: नितीश

Nitish Kumar
पटना। बिहार के मुख्‍यमंत्री व जनता दल (यूनाइटेड) के नेता नितीश कुमार ने कहा है कि इस बार किसी भी गठबंधन की सरकार बनाने में बिहार की निर्णायक भूमिका होगी। चाहे भाजपा नेतृत्‍व वाली राष्‍ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन हो या कांग्रेस की संयुक्‍त प्रगतिशील गठबंधन सरकार दोनों के लिए बिहार की सीटें महत्‍वपूर्ण रहेंगी।

एक पुस्‍तक विमोचन समारोह में पहुंचे नितीश कुमार ने कहा, "मनमोहन सिंह ने बिहार को विशेष दर्जा देने से इंकार कर दिया था। लेकिन अब मैंने अपने विकल्‍प खुले रखे हैं। अगला प्रधानमंत्री कौन होगा इस पर मेरी नजर रहेगी।"

बिहार के हित में सोचना है

नितीश कुमार ने कहा, "एक बार मैने बिहार की प्रत्‍येक पार्टी से कहा था कि चुनाव से पूर्व गठबंधन करने से अच्‍छा होगा कि अपनी शर्तों पर पार्टियों से गठबंधन करें। वो भी ऐसी शर्त जिसमें बिहार का हित हो। बिहार को विशेष दर्जा मिले तभी गठबंधन अच्‍छा है।"

फिलहाल नितीश कुमार राजग के साथ हैं, जिसके प्रधानमंत्री उम्‍मीदवार लाल कृष्‍ण आडवाणी हैं, लेकिन अगर तीसरे मोर्चे के दलों ने मिलकर गैर-कांग्रेसी व गैर-भाजपा सरकार बनाने के लिए नितीश कुमार को प्रधानमंत्री पद का उम्‍मीदवार चुन लिया, तो समीकरण उलट सकते हैं। फिलहाल यह तय है कि नितीश कुमार इस बार किंग मेकर के रूप में उभर सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+