कड़ी सुरक्षा में होगी मतगणना

Election Commission of India
नई दिल्ली। पिछले एक महीने तक चले चुनावी महासंग्राम के परिणामों का इंतजार देश की जनता को बेसबरी से है। राजनीतिक दलों में जहां नतीजों को लेकर कौतूहल मचा हुआ है, वहीं जनता टीवी चैनलों, न्‍यूज वेबसाइटों और आखबारों पर नजरें गढ़ाये हैं। देश को पंद्रहवीं लोकसभा प्रदान करने के लिए शनिवार सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू होगी। देश भर के 1080 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना होगी।

राष्‍ट्रीय चुनाव आयोग ने मतगणना के लिए व्यापक तैयारियां की हैं। इस बार कुल 543 सीटों के लिए हुए चुनाव हुए हैं। कड़ी सुरक्षा के बीच कुल 1080 केंद्रों में 4260 हालों में मतों की गिनती होगी। मतगणना में करीब 60 हजार कर्मचारी लगेंगे।

दैट्स हिंदी लायेगा आपके लिए चुनाव के ताजा नतीजे 16 मई सुबह 8 बजे से

लोकसभा के साथ-साथ आंध्रप्रदेश, उड़ीसा और सिक्किम में हुए विधानसभा चुनाव के परिणाम भी घोषित किये जाएंगे। इन राज्‍यों के विधान सभा चुनावों की मतगणना भी शनिवार सुबह आठ बजे शुरू होगी।

विशेष साफ्टवेयर बनाया

चुनाव परिणामों को जनता तक जल्द से जल्द पहुंचाने के लिए आयोग ने एक विशेष साफ्टवेयर तैयार किया है। इसके माध्‍यम से सभी परिणाम आयोग की वेबसाइट डब्लूडब्लूडब्लू डाट ईसीआईरिजल्ट्स डाट एनआईसी डाट इन पर उपलब्‍ध कराये जा सकेंगे। इस विशेष साफ्टवेयर के जरिए प्रत्येक मतगणना हाल से मतगणना के प्रत्येक दौर के बाद नतीजे सीधे डाटा सेंटर तक पहुंचेंगे और साथ ही यह मीडिया सेंटरों को भी भेजा जाएगा। मतगणना की हर मेज पर माइक्रो आब्जर्वर के रूप में भारत सरकार का एक अधिकारी तैनात होगा जो मतगणना प्रक्रिया के निष्पक्ष और सुचारू रूप से संचालन पर कड़ी नजर रखेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+