भोपाल में पानी पर लगेगा पहरा

Madhya Pradesh Map
भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में पानी को लेकर हो रहे झगड़ों ने जिला प्रशासन को पानी पर पुलिस का पहरा लगाने को मजबूर कर दिया है। संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस की नजर तो रहेगी ही साथ में होम गार्ड के जवानों की भी तैनाती की जाएगी।

बुधवार रात संजय नगर में पानी को लेकर हुए विवाद में एक ही परिवार के तीन लोगों की जान चली गई थी। इतना ही नहीं पानी के कारण जगह -जगह विवाद होने की खबरें आना आम हो गई हैं। इन स्थितियों से निपटने की रणनीति बनाने के लिए गुरुवार रात जिले के वरिष्ठ अधिकारियों की एक संयुक्त बैठक भी हुई।

जिला प्रशासन ने स्थिति का जायजा लिया

जिलाधिकारी शिव शंकर शुक्ला, पुलिस अधीक्षक जयदीप प्रसाद और निगम आयुक्त मनीष सिंह की संयुक्त बैठक में भोपाल की पेयजल स्थिति की समीक्षा की गई। साथ ही पानी को लेकर होने वाले विवादों को निपटाने पर चर्चा हुई। बैठक में तय किया गया है कि उन स्थानों की सूची बनाई जाए जो पेयजल को लेकर संवेदनशील हैं। इन क्षेत्रों के थाना प्रभारियों को भी निर्देष दिए गए हैं कि वे पानी को लेकर होने वाले विवादों पर विशेष नजर रखें।

संवेदनशील क्षेत्रों में टेंकरों से पानी वितरण और जलापूर्ति वितरण के समय पुलिस बल की नजर रहेगी और भीड़ वाले स्थानों पर जवान तैनात भी रहेंगे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+