रिहा अमेरिकी पत्रकार ने ईरान छोड़ा
वाशिंगटन, 15 मई (आईएएनएस)। ईरानी मूल की अमेरिकी पत्रकार रुखसाना साबरी ने तीन महीने से ज्यादा दर्से तक कैद रहने के बाद ईरान छोड़ दिया है। वह जासूसी के आरोप में तेहरान की एक जेल में बंद थीं।
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक 'यूएस नेशनल पब्लिक रेडियो' ने खबर दी है कि रुखसाना (32 वर्ष) अपने परिवार के साथ गुरुवार को ईरान से आस्ट्रिया के लिए रवाना हो गईं और उनका जल्द अमेरिका लौटने का कार्यक्रम है। उल्लेखनीय है कि रुखसाना इसी रेडियो चैनल की पत्रकार हैं।
उनकी रिहाई सोमवार को हुई थी। इससे पहले ईरान की एक अपीली अदालत ने निचली अदालत को उस फैसले का बदल दिया जिसमें रुखसाना को आठ साल कैद की सुनाई गई थी।
गौरतलब है कि रुखसाना को जनवरी में गिरफ्तार किया गया था और उन्हें 13 अप्रैल को दोषी करार दिया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications