संयुक्त राष्ट्र के वरिष्ठ अधिकारी श्रीलंका दौरा करेंगे
न्यूयार्क, 15 मई (आईएएनएस)। संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की मून ने चीफ ऑफ स्टॉफ विजय नांबियार को श्रीलंका भेजने का फैसला किया है। नांबियार उत्तरी श्रीलंका में गहराते मानवीय संकट को हल करने के लिए वहां सरकार से लिबरेशन टाइगर्स ऑफ तमिल ईलम (लिट्टे) के खिलाफ लड़ाई खत्म करने का आग्रह करेंगे।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक संयुक्त राष्ट्र की उप प्रवक्ता मैरी ओकाबे ने गुरुवार को संवाददाताओं को बताया कि नांबियार कोलंबो जाएंगे।
गौरतलब है कि मून ने बुधवार को श्रीलंकाई राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे से बात की थी। बातचीत के दौरान संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने युद्ध क्षेत्र में फंसे लगभग 50,000 नागरिकों को लेकर चिंता जाहिर की थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications