मुंबई के हमलावरों पर अभियोग चलाए पाकिस्तान : अमेरिका

वाशिंगटन, 15 मई (आईएएनएस)। अमेरिका के एक वरिष्ठ राजनयिक का कहना है कि भारत और पाकिस्तान के बीच रिश्तों में सुधार काफी हद तक इस बात पर निर्भर करेगा कि मुंबई पर हुए आतंकवादी हमलों के आरोपियों के खिलाफ पाकिस्तान क्या कार्रवाई करता है?

दक्षिण और मध्य एशिया के लिए राष्ट्रपति बराक ओबामा द्वारा मनोनीत रॉबर्ट ओ ब्लेक गुरुवार को सीनेट की विदेशी मामलों संबंधी समिति के सामने पुष्टि के लिए पेश हुए। उन्होंने को कहा कि मुंबई हमले भारत और पाकिस्तान के बीच शांति प्रक्रिया को एक बड़ा झटका थे।

ब्लेक ने कहा, "उन्होंने मुंबई हमलों के नौ संदिग्धों के खिलाफ मामला चालू करने के लिए कुछ कदम उठाए हैं लेकिन महत्वपूर्ण यह होगा कि वे उन पर अभियोग लगाएं।"

भारत में अमेरिकी दूतावास के उप प्रमुख रह चुके ब्लैक हाल तक श्रीलंका में राजदूत थे। अगर उनके नाम को सहमति मिल गई तो वह दक्षिण और मध्य एशिया संबंधी मामलों के सहायक विदेश मंत्री के रूप में रिचर्ड बाउचर का स्थान लेंगे।

ब्लेक ने कहा, "मुझे यकीन है कि पाकिस्तान द्वारा संदिग्धों और लश्कर ए -तैयबा के खिलाफ कड़ी कार्रवाई दोनों देशों के बीच परस्पर संवाद और सहयोग की भावना को दोबारा पैदा करने में मदद मिलेगी।"

उन्होंने कहा कि मुंबई हमलों से पहले दोनों देशों की सरकारें आपसी संबंधों को बहाल करने की दिशा में तेजी से काम कर रही थीं दोनों के बीच कई मुद्दों पर आपसी बातचीत चल रही थी ।

उन्होंने कहा कि अमेरिका और भारत ने उन हमलों के बाद आतंकवाद का मुकाबला करने संबंधी अपनी क्षमता में विकास किया है। ब्लेक ने कहा कि अमेरिका ने मामले की जांच में भी भारत की मदद की है और आगे भी करता रहेगा।

यद्यपि उन्होंने जोर देकर कहा कि दोनों देशों के बीच संबंधों में सुधार उन्हें आपसी मदद से ही करना है और अमेरिका इसमें केवल मित्र की भांति ही मदद कर सकता है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+