सू की को रिहा किया जाए : संयुक्त राष्ट्र अधिकारी
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक तोमास ओजी क्विं टाना ने सू की की गिरफ्तारी को अंतर्राष्ट्रीय कानून और म्यांमार के घरेलू संविधान, दोनों के लिहाज से गैरकानूनी बताया है।
इसके पहले सू की पर दिन में एक अमेरिकी नागरिक को अपने घर में प्रवेश की स्वीकृति देने के लिए आरोपी ठहराया गया था।
क्विं टाना ने कहा है कि विपक्ष की नेता सू की पर अपने घर में किसी को प्रवेश की अनुमति देने के लिए आरोपी नहीं ठहराया जा सकता।
उन्होंने कहा कि चूंकि उनके घर पर सुरक्षा कर्मियों का पहरा है, लिहाजा किसी व्यक्ति के घर में प्रवेश के लिए सीधे तौर पर सुरक्षा कर्मियों को जिम्मेदार ठहराया जाना चाहिए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications