फ्रेंच गुयाना में सबसे बड़ा टेलीस्कोप लांच किया गया
पेरिस, 15 मई (आईएएनएस)। फ्रांस गुयाना में कौरॉउ अंतरक्षि केंद्र से एरियाने 5 रॉकेट पर दुनिया का सबसे बड़ा टेलीस्कोप गुरुवार को लांच किया गया।
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक यूरोपीय स्पेस एजेंसी द्वारा तैयार किए गए इस हर्सेल टेलीस्कोप का मुख्य कार्य ब्रह्मांड में स्थित अपेक्षाकृत ठंडे पिंडों का अध्ययन करना होगा। यह कि तारों और अन्य तारा मंडलों का निर्माण कैसे होता है।
मैक्स प्लैंक इंस्टीट्यूट फॉर एक्सटर्नल फिजिक्स से संबद्ध भौतिक शास्त्री अल्बर्ट पोगलिस्क ने कहा है, "हम यह पता करना चाहते हैं कि तारे और तारा मंडल ब्रह्मांड में कैसे अस्तित्व में आते हैं।"
उन्होंने कहा है कि तारे गैस और धूल कणों से भरे होते हैं। इस कारण उनके भीतर की संरचना को देख पाना असंभव होता है।
पोगलिस्क ने कहा है, "हर्सेल की क्षमता गैस व धूल कणों के भीतर की संरचना को देख पाने में हमारी मदद करेगा।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications