दिल्ली में गिर सकता है तापमान
नई दिल्ली, 15 मई (आईएएनएस)। दिल्लीवासियों को सुकून देने वाली जानकारी है कि यहां शुक्रवार को तेज हवाएं चलने की संभावना है जिससे तापमान में गिरावट आ सकती है।
सफदरजंग मौसम विभाग ने आईएएनएस ने बताया, "दोपहर में धूल भरी आंधी और तेज हवाएं चलने की संभावना है जिससे तापमान में गिरावट आ सकती है।"
दिल्ली में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान के 28 और अधिकतम तापमान के 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास बने रहने का अनुमान है।
पिछले दो दिनों में यहां आर्द्रता के स्तर में भी 65 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications