पाक में अलकायदा के ठिकाने नष्ट करना अमेरिकी प्राथमिकता

राजनयिक रॉबर्ट ओ.ब्लेक ने सीनेट के विदेश मामलों की समिति को इस संबंध में जानकारी दी। वह विदेश विभाग के दक्षिण और मध्य एशिया मामलों के सहायक मंत्री रिचर्ड बाउचर का स्थान लेंगे।

ब्लेक ने कहा कि उनकी प्राथमिकता अफगानिस्तान और पाकिस्तान मामलों के विशेष दूत रिचर्ड होलब्रुक की सहायता करना होगा ताकि ओबामा की रणनीति सफल हो सके। उन्होंने कहा कि ओबामा प्रशासन की नई रणनीति का लक्ष्य पाकिस्तान में स्थिर, संवैधानिक सरकार और कट्टरपंथियों के खिलाफ कार्रवाई तेज करना है।

ब्लेक ने पश्चिमोत्तर पाकिस्तान के स्वात घाटी में तालिबान के खिलाफ कार्रवाई की प्रशंसा की। इस कार्रवाई में कई आतंकवादी मारे गए और हजारों स्थानीय नागरिक बेघर हो गए। उन्होंने कहा, "हम स्वात में पाकिस्तान सरकार के कदम की तारीफ करते हैं। हमारा मानना है कि वहां प्रगति हो रही है।"

दूसरी ओर ओबामा और विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने पहले ही स्पष्ट कर दिया है कि 'अफगानिस्तान और पाकिस्तान में सफलता प्राप्त करना' आसान कार्य नहीं है। इस संबंध में ब्लेक ने कहा कि पाकिस्तान को गैर सैन्य सहायता बढ़ाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

ब्लेक ने कहा कि पाकिस्तान कट्टरपंथियों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर सके इसके लिए उसे आर्थिक रूप मजबूत करने के साथ उसकी सहायता बढ़ाने की जरूरत है। उन्होंने पाकिस्तान के साथ अफगानिस्तान की भी सहायता बढ़ाने की जरूरत पर बल दिया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+