उड़ीसा में बारिश की वजह से गर्मी से राहत
भुवनेश्वर, 15 मई (आईएएनएस)। उड़ीसा के तटीय इलाकों में बारिश के कारण लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है।
मौसम विभाग के मुताबिक गुरुवार को बारिश के बाद पुरी, गोपालपुर, परादीप और बालासोर में गुरुवार को तापमान क्रमश: 33.2, 32.6,33 और 34.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
भुवनेश्वर, पुरी, गोपालपुर व कटक में क्रमश: 1.9, 6.9, 68.4 और 16.0 मिलीमीटर वर्षा रिकार्ड की गई।
गौरतलब है कि राज्य में भीषण गर्मी की वजह से अब तक 33 लोगों की मौत हो चुकी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications