परमाणु हथियारों का जखीरा बढ़ा रहा है पाकिस्तान : अमेरिका

वाशिंगटन, 15 मई (आईएएनएस)। अमेरिकी ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ एडमिरल माइक मुलेन ने उन रपटों की पुष्टि की है जिनमें कहा गया था कि पाकिस्तान अपने परमाणु हथियार कार्यक्रम का विस्तार कर रहा है। इन रपटों में विस्तृत जानकारी नहीं दी गई थी।

मुलेन ने यह पुष्टि गुरुवार को सीनेट की सशस्त्र सेना समिति के समक्ष एक सुनवाई के दौरान की। सुनवाई के दौरान डेमाक्रेट सीनेटर और रक्षा मामलों के विशेषज्ञ जिम वेब ने आशंका प्रकट की थी कि पाकिस्तान अपने परमाणु हथियारों में इजाफा कर रहा है और अमेरिकी सहायता का इस्तेमाल इस काम में किया जा रहा है।

वेब ने पूछा कि क्या आपके पास ऐसा होने का कोई प्रमाण है? इसके जवाब में मुलेन ने कहा, "हां"।

वेब ने कहा कि यह बेहद चिंता का विषय है क्योंकि वहां आतंकवादियों का खतरा है और देश की सरकार भी स्थिर नहीं है।

अमेरिका ने पाकिस्तान से कहा है कि वह भारत के बजाय देश में सक्रिय चरमपंथियों के खतरे से निपटने पर ध्यान दे। मुलेन ने सीनेटरों को बताया कि अभी भी यह स्पष्ट नहीं है कि क्या पाकिस्तानी नेता लंबी अवधि के लिए अपना ध्यान भारत से हटा पाएंगे।

सुनवाई के दौरान एडमिरल मुलेन ने यह भी कहा कि न केवल पाकिस्तानी नेताओं को बल्कि उसकी ताकतवर खुफिया सेवा 'इंटर सर्विसेज इंटेलिजेंस' (आईएसआई) को भी अपने रवैये में परिवर्तन लाना होगा।

मुलेन ने कहा, "आईएसआई को अपनी रणनीति बदलनी होगी और दोनों पक्षों की ओर से काम करना बंद करना होगा। "

रिपब्लिकन पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार रहे जॉन मैक्के न द्वारा पूछे जाने पर कि क्या वह अब भी आईएसआई के तालिबान के साथ काम करने को लेकर चिंतित हैं? मुलेन ने कहा, "यस सर।"

कुछ सीनेटरों ने यह चिंता भी प्रकट की है कि पाकिस्तान को लाखों डॉलर की मदद दी जा रही है बिना इस आश्वासन के कि वह उसका इस्तेमाल चरमपंथियों के खिलाफ करेगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+