कसाब के वकील को दोबारा मिली मामले से अलग होने की चेतावनी
शुक्रवार की सुबह काजमी ने एक गवाह शशिकांत पवार से जिरह किया। गुरुवार को विशेष सरकारी वकील उज्जवल निकम ने पवार को अदालत में पेश किया था और उनसे जिरह की थी।
जब काजमी ने पवार की उम्र के बारे में पूछा तो उन्होंने अपनी उम्र 35 साल बताई। इस पर काजमी ने कहा कि पवार ने एक दिन पहले अपनी उम्र 23 साल बताई थी।
जब विशेष न्यायाधीश ने पवार से अपने पूर्व बयान को सत्यापित करने के लिए कहा तो उन्होंने इंकार कर दिया। काजमी ने कहा कि अदालत में प्रस्तुत किए गए पंचनामा में भी पवार की उम्र 23 वर्ष बताई गई है।
इस पर न्यायाधीश ने कहा, "चूंकि यह अदालती बाबुओं द्वारा लिखने में की गई एक गलती है, लिहाजा इसे मुद्दा नहीं बनाया जाना चाहिए। यदि आप इस मुद्दे को लेकर अड़ते हैं तो आप इस मामले से अपने को अलग कर सकते हैं। यदि आप अदालत को सहयोग नहीं करना चाहते तो कम से कम अदालत को उसके कर्तव्य के बारे में सीख मत दीजिए।"
इस पर नाराज काजमी ने कहा कि वह किसी दबाव में काम नहीं करेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications