अमेरिकी शेयर बाजारों में तेजी
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार डाऊजोंस औद्योगिक सूचकांक में 46.43 अंक यानी 0.54 फीसदी की तेजी आई और यह 8,331.32 पर रहा। स्टैंडर्ड एंड पुअर्स सूचकांक 9.15 अंक यानी 1.04 फीसदी उछलकर 893.07 पर बंद हुआ।
प्रौद्योगिकी सूचकांक नास्डाक कंपोजिट में भी तेजी देखी गई और यह 25.02 अंक यानी 1.5 फीसदी की बढ़त के साथ 1,689.21 पर रहा।
यूरो के मुकाबले अमेरिकी डॉलर में गिरावट आई और यह बुधवार के 73.55 यूरो सेंट के मुकाबले गुरुवार को 73.31 यूरो सेंट पर रहा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications