युद्ध क्षेत्र में फंसे नागरिकों को 48 घंटे में बाहर निकाल लेंगे : राजपक्षे
समाचार एजेंसी डीपीए ने सूचना विभाग के हवाले से बताया कि राजपक्षे मे जॉर्डन में गुरुवार रात एक सभा में इस संबंध में जानकारी दी। राष्ट्रपति का कहना है कि श्रीलंकाई सेना तमिल विद्रोही संगठन लिबरेशन टाइगर्स ऑफ तमिल ईलम (लिट्टे) के अंतिम ठिकानों की ओर बढ़ चुकी है।
एक निजी समााचर चैनल की रिपोर्ट के अनुसार मुल्लेइतिवु जिले के तटीय इलाके में शुक्रवार को आसमान में शक्तिशाली विस्फोटों की आवाज और आसमान में धुंआ देखा गया। यह इलाका लिट्टे के नियंत्रण में है।
समाचार चैनल के अनुसार लिट्टे प्रमुख वेलुपिल्लेई प्रभाकरन और उसके सहयोगी पोट्टू अमन अभी भी युद्ध क्षेत्र में हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications