भारती एयरटेल के उपभोक्ताओं की संख्या 10 करोड़ हुई (लीड-1)
कंपनी के अध्यक्ष सुनील भारती मित्तल ने यहां आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, "भारती एयरटेल के उपभोक्ताओं की संख्या 10 करोड़ के ऊपर पहुंच गई है। इसके कारण भारत दुनिया के शीर्ष टेलीकॉम बाजार के रूप में उभर कर सामने आया है।"
मित्तल ने कहा है कि कंपनी देश में व्यापक नेटवर्क मुहैया कराने के लिए वर्ष के अंत तक 100,000 आधार केंद्रों की स्थापना करेगी।
ये आधार केंद्र उपभोक्ताओं के फोन और नेटवर्क के बीच संचार की सुविधा मुहैया कराएंगे।
मित्तल ने कहा कि कंपनी अपने फिक्स्ड लाइन नेटवर्क को चरणबद्ध तरीके से इंटरनेट प्रोटोकाल में रूपांतरित करने की योजना बना रही है। इस रूपांतरण के कारण भारती एयरटेल अगली पीढ़ी के नेटवर्क में रूपांतरित हो जाएगी। इसके जरिए कंपनी की ओर से उच्च गति वाली इंटरनेट, मीडिया समृद्ध मूल्य वर्धित सेवा (वैस) जैसी आधुनिक सेवाएं प्रदान करेगी।
मित्तल ने कहा कि कंपनी अगले दो वर्षो के दौरान 10 करोड़ अतिरिक्त उपभोक्ताओं को जोड़ने को लेकर पूरे भरोसे में है।
उल्लेखनीय यह है कि कंपनी के 60 प्रतिशत उपभोक्ता ग्रामीण इलाकों में हैं।
कंपनी की कुल आमदनी में भी 37 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि दर्ज की गई है। कंपनी की आमदनी 272.9 अरब रुपये से बढ़ कर 375.04 अरब रुपये हो गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications