बस-ट्रक के बीच टक्कर में 5 मरे, 30 घायल
जिले के अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) आदित्य सिंह तोमर के अनुसार एक यात्री बस ग्वालियर से शिवपुरी के लिए जा रही थी। रास्ते में मोहना थाना क्षेत्र के पास विपरीत दिशा से आ रही एक ट्रक ने बस को जोरदार टक्कर मार दी।
तोमर के अनुसार टक्कर इतना जोरदार था कि बस पलट गई। दुर्घटना में पांच लोगों की घटना स्थल पर मौत हो गई। सभी 30 घायलों को जयारोग्य चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
मृतकों की पहचान अभी नहीं हो पाई है। तोमर के अनुसार चूंकि घायलों में कई की हालत गंभीर है, लिहाजा मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications