अमेरिकी और कोरियाई युद्धपोतों ने मिस्र की जहाज को बचाया
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक बहरीन में अमेरिकी नौसेना की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि मिस्र की जहाज एमवी अमीरा पर लुटेरों ने बुधवार को हमला किया। इसके बाद अमेरिका के मिसाइल क्रूजर 'यूएसएस गेटिसबर्ग' और कोरियाई युद्धपोत 'रोक्स मुनमू द ग्रेट' ने इस हमले को विफल कर दिया।
बयान में कहा गया है कि 'यूएसएस गेटिसबर्ग' चालक दल के सदस्यों ने 17 संदिग्ध लुटरों को पकड़ लिया। लुटेरों के पास से भारी मात्रा में हथियार बरामद किए गए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications