मनमोहन सिंह संभवत: सोमवार को इस्तीफा देंगे
प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने आईएएनएस को बताया कि वर्तमान मंत्रिमंडल की एक बैठक भी सोमवार को आयोजित की जा सकती है। उसके बाद प्रधानमंत्री राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल से मुलाकात कर उन्हें अपनी सरकार का इस्तीफा सौंप देंगे।
राष्ट्रपति, उसी दिन मंत्रिमंडल के सदस्यों को रात्रिभोज भी देंगी।
सहयोगी ने कहा, "चुनाव परिणाम की घोषणा के बाद प्रधानमंत्री का इस्तीफा प्रोटोकाल का एक हिस्सा है।"
प्रधानमंत्री के इस्तीफे के बाद राष्ट्रपति पाटिल लोकसभा में सबसे अधिक सदस्यों वाले दल या गठबंधन को सरकार बनाने का न्योता देंगी। किसी भी पार्टी या गठबंधन को सरकार बनाने के लिए 545 सदस्यीय लोकसभा में 272 सदस्यों के सामान्य बहुमत की जरूरत होती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications