मुलायम सिंह की संभावित गिरफ्तारी पर रोक
मुलायम सिंह की तरफ से दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए न्यायमूर्ति रवीन्द्र सिंह और न्यायमूर्ति नाहिदा मुनीस की खंडपीठ ने यह आदेश दिया। न्यायालय ने राज्य सरकार से चार सप्ताह में अपना जवाब दाखिल करने को कहा है।
यादव ने अपनी याचिका में कहा कि हालांकि उनके खिलाफ मामला दर्ज नहीं किया गया है लेकिन राजनीतिक द्वेषवश सरकार उन्हें झ्झूठे केस में फंसाकर जेल में डाल सकती है। अपनी गिरफ्तारी पर रोक लगाने के लिए गुरुवार को यादव की तरफ से याचिका दाखिल की गई थी।
यादव के समर्थकों ने कथित तौर पर गत 11 मई को मैनपुरी के चौबिया थाना-क्षेत्र के अंतर्गत परसाना मतदान केंद्र पर पुनर्मतदान के दौरान मतदान प्रभावित करने के लिए हिंसा भड़काने का प्रयास किया, जिसके बाद उनके 125 समर्थकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications