तालिबान के खिलाफ कार्रवाई के लिए कोई समय सीमा निर्धारित नहीं
रक्षा मंत्री अहमद मुख्तार ने समाचार एजेंसी एपीपी से कहा है, "सेना धीरे-धीरे इलाके को साफ कर रही है और इस बारे में कोई समय सीमा निर्धारित नहीं की जा सकती।"
मुख्तार के अनुसार स्वात और उत्तर पश्चिम सीमांत प्रांत (एनडब्ल्यूएफपी) के अन्य दो जिलों में कार्रवाई की रणनीति का निर्धारण सेना के ऊपर निर्भर है।
दूसरी ओर यहां संवाददताओं के साथ बातचीत में गृह राज्यमंत्री तसनीम अहमद कुरैशी ने कहा है कि सैन्य अभियान एक महीने के भीतर सफलतापूर्वक पूरा हो जाएगा। लेकिन इस बारे में उन्होंने कोई विस्तृत जानकारी नहीं दी है।
ज्ञात हो कि एनडब्ल्यूएफपी सरकार के साथ किए एक शांति समझौते का तालिबान आतंकियों द्वारा उल्लंघन किए जाने के बाद पाकिस्तानी सेना ने 26 अप्रैल को उनके खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications