शनिवार को ईवीएम से निकलेगा सरकार बनाने का जनादेश

नई दिल्ली, 15 मई (आईएएनएस)। पंद्रहवीं लोकसभा के गठन के लिए पिछले 16 अप्रैल से लेकर 13 मई तक पांच चरणों में संपन्न हुए मतदान के बाद अब इसके परिणाम के लिए शनिवार सुबह से ही वोटों की गिनती का काम आरंभ हो जाएगा।

विगत 13 मई को पांचवें चरण का मतदान संपन्न होने के साथ ही देश की 543 संसदीय सीटों के लिए महीने भर तक चला लोकतंत्र का महापर्व संपन्न हो गया था। अंतिम चरण में 62, चौथे चरण में 57, तीसरे चरण में 50, दूसरे चरण में 55 और पहले चरण में 60 फीसदी मतदान हुआ था। कुल मिलाकर औसत मतदान 56.8 फीसदी हुआ।

निर्वाचन आयोग ने मतगणना की सभी तैयारियां पूरी ली है। आयोग ने देशभर में 1080 मतगणना केंद्र और 4260 मतगणना कक्ष बनाए हैं। मतगणना के लिए 60,000 मतदानकर्मियों को तैनात किया गया है।

आयोग ने आज देश भर में मतगणना की तैयारियों का जायजा भी लिया। मुख्य निर्वाचन आयुक्त नवीन चावला ने निर्वाचन आयुक्तों एस. वाई. कुरैशी और वी. एस. सम्पत के साथ राज्यों के प्रमुख चुनाव अधिकारियों से टेलीकांफ्रेंसिंग के जरिए बातचीत कर मतगणना की तैयारियों का जायजा लिया।

पांच चरणों में संपन्न हुए चुनावों में देशभर में 8070 उम्मीदवारों की चुनावी किस्मत इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों में बंद हुई है। शनिवार सुबह आठ बजे से मतगणना का काम आरंभ होते ही ईवीएम के पिटारे से पहले तीन घंटे के बाद चुनावी परिणाम आना आरंभ हो जाएंगे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+