स्वात घाटी में 55 तालिबानी मारे गए : सेना
सेना ने कहा, "पिछले 24 घंटों के दौरान स्वात के विभिन्न क्षेत्रों में 55 आतंकवादी मारे गए। इस दौरान तीन सुरक्षा बलों की मौत हो गई और 11 अन्य घायल हो गए।"
सेना ने कहा कि उसने अपने अभियान में प्रमुख आतंकवादी कमांडर दावा नूर को ढेर कर दिया। नूर ने एफएम रेडियो और अपनी जीप पर लगे लाउडस्पीकर के जरिये सेना के खिलाफ भाषण देकर लोगों को उसकाया था।
सेना ने आम लोगों से अपील की है कि वह आतंकवादियों की पहचान में मदद करें। शुक्रवार को मलकंद में कुछ देर के लिए कर्फ्यू हटाए जाने पर हजारों लोग वहां से पलायन कर गए।
संयुक्त राष्ट्र की शरणार्थी एजेंसी के अनुसार 2 मई से लेकर अब तक 834,000 विस्थापित लोगों के नाम दर्ज किए जा चुके हैं। इसके अलावा पिछले साल हिंसा में 555,000 लोग पहले ही विस्थापित हो चुके हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications