मध्य प्रदेश 34 जिलों में पेयजल संकट की स्थिति: बिसेन
लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी और सहकारिता विभाग के अधिकारियों की बैठक में शुक्रवार को बिसेन ने साफ तौर पर कहा कि पानी और गेंहू खरीदी के मामले में आचार संहिता को बहाना नहीं बनाना चाहिए। लोगों को पानी उपलब्ध कराने की दिशा में कारगर प्रयास किए जाने की जरूरत है। अल्प वर्षा के कारण प्रदेश के 34 जिलों में जल स्तर काफी नीचे चला गया है, यहां लोगों को आसानी से पेयजल उपलब्ध हो, इसकी जिम्मेदारी उनके विभाग की है।
उन्होंने कहा कि गेंहू खरीदी केन्द्र शहरी इलाकों में बनाए जाने के कारण व्यापारियों को लाभ हो रहा है वहीं दूसरी ओर किसानों को गेंहू का समर्थन मूल्य और बोनस का भुगतान करने के लिए कई दस्तावेजों की मांग करके परेशान किया जा रहा है। उन्होंने ग्रामीण इलाकों में उप खरीदी केन्द्र स्थापित करने की जरूरत बताई। उन्होंने निर्देश दिए कि किसानों को भुगतान सिर्फ ऋण पुस्तिका देखकर किया जाना चाहिए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications