मतगणना के दिन अपने-अपने क्षेत्रों में जमे रहेंगे दिग्गज

कांग्रेस की उत्तर प्रदेश इकाई के प्रवक्ता सुबोध श्रीवास्तव ने बताया कि पूरी संभावना है कि अमेठी के पार्टी के प्रत्याशी एवं महासचिव राहुल गांधी कल मतगणना के दौरान सुल्तानपुर में उपस्थित रहेंगे।

उन्होंने कहा कि राहुल के सांसद प्रतिनिधि मनोज मट्टू सुल्तानपुर पहुंच चुके हैं। मतगणना के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली में मौजूदगी के बारे में उन्होंने कहा कि 16 मई को वह दिल्ली में ही मौजूद रहेंगी। उनके सांसद प्रतिनिधि किशोरी लाल रायबरेली में जरूर मौजूद हैं।

पूर्व केंद्रीय मंत्री व भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नेता मेनका गांधी और उनके पुत्र वरुण गांधी अपने-अपने संसदीय क्षेत्रों में रहेंगे।

मेनका के सचिव एम. आर. मलिक ने बताया कि मेनका गांधी वोटों की गिनती के समय बरेली में मौजूद रहेंगी। मुरादाबाद सीट से कांग्रेस प्रत्याशी मो. अजहरुद्दीन की पत्नी संगीता बिजलानी के साथ शहर में डेरा डाले हुए हैं। दोनों ही शनिवार को अपने संसदीय क्षेत्र में मौजूद रहेंगे।

मैनपुरी सीट से उम्मीदवार सपा मुखिया मुलायम सिंह का मतगणना के दौरान मैनपुरी में रहने की संभावना नहीं है। पार्टी प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने कहा कि फिलहाल वह दिल्ली में हैं, हो सकता है 16 मई की शाम को वह लखनऊ पहुंचे। अभी कुछ तय नहीं हैं। हालांकि उनके पुत्र अखिलेश यादव अपने संसदीय क्षेत्र कन्नौज में उपस्थित रहेंगे।

पिछले कई दिनों से एटा में डेरा जमाये निर्दलीय प्रत्याशी एवं राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह मतगणना के दिन एटा में ही मौजूद रहेंगे। राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) के अध्यक्ष चौधरी अजीत सिंह मतगणना के दौरान अपने संसदीय क्षेत्र बागपत में बने रहेंगे।

सर्वाधिक 80 संसदीय सीटों वाले उत्तर प्रदेश से कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी, भारतीय जनता पार्टी (भाजप) के अध्यक्ष राजनाथ सिंह, समाजवादी पार्टी(सपा) के अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव, पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह, चौधरी अजीत सिंह, वरुण गांधी, मेनका गांधी, जयाप्रदा, मुख्तार अब्बास नकवी और भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन का चुनावी भविष्य शनिवार को तय होगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+