पंचकूला में 11 लाख की लूट
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि घटना शहर के सेक्टर 20 में स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई)की शाखा में हुई। युवक हरे रंग की एक स्कॉर्पियों गाड़ी से आए थे। पुलिस ने लूटेरों को धरपकड़ के लिए पूरे शहर की नाकेबंदी कर दी है। युवक पंजाबी और हिन्दी में बात कर रहे थे।
बैंककर्मी कृष्णा लाल ने आईएएनएस को बताया कि युवक पिस्तौल लिए हुए थे। बैंक में प्रवेश करने के साथ ही युवकों ने बैंक में मौजूद लोगों को पिस्तौल दिखाकर आतंक पैदा किया और खजांची से रुपये लेकर फरार हो गए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications