लीला समूह टेक्न ोपार्क में आईटी परिसर स्थापित करेगा

केरल में लीला समूह के संचालन प्रमुख वी.जे.जयकुमार ने आईएएनएस को बताया, "इमारत लगभग बन कर तैयार हो चुकी है और हम बहुत जल्द ही परिसर की स्थापना कर देंगे।"

जयकुमार ने कहा, "हमने दो आईटी कंपनियों से पहले ही बातचीत कर ली है, जो कि इस परिसर में अपने कार्यालय शुरू करेंगी। इस परियोजना में कुल 100 करोड़ रुपये का निवेश किया गया है।"

जयकुमार ने कहा, "मुंबई और बेंगलुरू में हम पहले से आईटी अधोसंरचना के कारोबार में हैं। केरल में हमने इस सेक्टर में 260 करोड़ रुपये निवेश की योजना बनाई है। कोच्चि में इन्फोपार्क परिसर में हमारी परियोजना का पहला और दूसरा चरण पूरा हो चुका है।"

उन्होंने कहा, "हमने तीसरे चरण का 90 प्रतिशत कार्य भी पूरा कर लिया है और अगले चरण का कार्य शुरू हो चुका है। कोच्चि में हमारे पास 10 लाख वर्ग फुट की जगह होगी।"

ज्ञात हो कि कोच्चि और तिरुवनंतपुरम फिलहाल केरल में प्रमुख आईटी केंद्र हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+