नई लोकसभा का बजट सत्र मध्य जून में
लोकसभा के महासचिव पी.डी.टी.आचार्य ने यहां संवाददाताओं को बताया कि बजट सत्र के पहले दो दिनों तक एक संक्षिप्त सत्र आयोजित किया जाएगा। उस दौरान चुने गए सांसद अपना पदभार ग्रहण करेंगे। तीसरे दिन लोकसभा अध्यक्ष का चुनाव किया जाएगा। चौथे दिन राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित करेंगी।
आचार्य ने कहा है, "जरूरत पड़ने पर विश्वास मत आयोजित किया जाएगा और उसके बाद सदन में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा होगी और धन्यवाद प्रस्ताव पारित किया जाएगा।"
आचार्य ने कहा, "पूर्ण बजट सत्र बुलाए जाने के पहले 15 से 20 दिनों का अंतराल दिया जाएगा। यह मध्य जून महीने में आयोजित किया जाएगा।"
आचार्य के अनुसार भारतीय राजपत्र में चुनाव परिणाम के प्रकाशन के 14-15 दिनों के भीतर नई लोकसभा का गठन हो जाएगा।
आचार्य ने कहा कि वर्तमान लोकसभा का कार्यकाल पहली जून को समाप्त हो रहा है। इस तरह नई लोकसभा का गठन उस तारीख तक हो जाना चाहिए। लेकिन नई सरकार को पहला सत्र बुलाने को लेकर थोड़ी छूट होगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications