भाजपा अछूत नहीं, कांग्रेस भरोसे के लायक नहीं : संगमा
संगमा ने यहां पत्रकारों से चर्चा में कहा, "कांग्रेस यदि हमारे नेता शरद पवार को बतौर प्रधानमंत्री स्वीकार करती है तो हम उसे अपने साथ जोड़ सकते हैं लेकिन एक बात तय है कि कांग्रेस भरोसे के लायक नहीं है। इसलिए कांग्रेस को समर्थन देने का सवाल ही नहीं पैदा होता।"
उन्होंने कहा, "हम गैर कांग्रेसी और गैर भाजपाई सरकार बनाना चाहते हैं। हमें ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (एआईएडीएमके), समाजवादी पार्टी (सपा), प्रजा राज्यम पार्टी (पीआरपी) और बीजू जनता दज (बीजद) का समर्थन है। इसलिए हम चाहते हैं कि कांग्रेस शरद पवार के नेतृत्व को स्वीकार करे और हमसे जुड़े।"
उन्होंने कहा कि हमारे लिए भाजपा सहित अन्य कोई भी दल अछूत नहीं है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications