अहमदाबाद कमोडिटी एक्सचेंज को राष्ट्रीय कमोडिटी एक्सचेंज का दर्जा
एसीई के अध्यक्ष प्रवीणभाई ठक्कर ने शुक्रवार को इस संबंध में घोषणा की। उन्होंने कहा, "अहमदाबाद कमोडिटी एक्सचेंज ने कोटक ग्रुप को मुख्य निवेशक बनने का न्योता दिया है। हालांकि अभी इसे जरूरी कारोबारी और नियामक मंजूरियां मिलनी शेष हैं।"
वर्तमान में एसीई में कैस्टर सीड, कॉटन सीड का कारोबार होता है।
ठक्कर ने बताया कि एसीई की ओपेन आउटक्राई कारोबार को ऑनलाइन स्क्रीन आधारित कारोबार में तब्दील करने की योजना भी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications