नीतीश राजग में ही हैं और राजग के साथ हैं: भाजपा
भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने पत्रकारों से चर्चा में कहा, "नीतीश कुमार ने कोई अस्वाभाविक बात नहीं कही है। वह जानते हैं कि कौन सा दल बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिला सकता है। वह राजग का हिस्सा हैं और उन्होंने हमें समर्थन देना सुनिश्चित किया है।"
नीतीश के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने कहा कि नीतीश को पहले तो यह स्पष्ट करना चाहिए कि विशेष राज्य का दर्जा देने का क्या मतलब है।
सिंह ने कहा, "नीतीश को विशेष राज्य की व्याख्या करने की जरूरत है। संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) की सरकार ने हमेशा पिछड़े राज्यों की मांगों को पूरा करने का प्रयास किया है।"
उल्लेखनीय है कि नीतीश ने शुक्रवार को पुस्तक विमोचन के एक कार्यक्रम में कहा था कि बिहार के राजनीतिक दलों को केंद्र में उसी सरकार का समर्थन करना चाहिए जो बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने का वादा करे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications