हैदराबाद विस्फोट में 7 के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल
नामपल्ली न्यायालय में सातों आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया गया। इनमें से चार आरोपी इन दिनों जेल में हैं जबकि तीन अब भी फरार हैं।
आरोपियों के खिलाफ हत्या, देश के खिलाफ युद्ध छेड़ने और आपराधिक षडयंत्र रचने का आरोप लगाया गया है।
आक्टोपस ने अपने 1207 पृष्ठों के आरोप पत्र में अदालत को सूचित किया कि इन मामलों की जांच के दौरान उसने 159 प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ की।
उल्लेखनीय है कि हैदराबाद के लुम्बिनी पार्क और गोकुल चाट में करीब दो साल पूर्व बम विस्फोट किया गया था। इसके साथ ही दिलसुखनगर में पैदल ब्रिज से बम बरामद किया गया था।
गोकुल चाट में हुए विस्फोट में 32 और लुम्बिनी पार्क में 10 लोगों की मौत हो गई थी। विस्फोट में दर्जनों लोग घायल हो गए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications