भारती एयरटेल के उपभोक्ताओं की संख्या 10 करोड़ के पार पहुंची
कंपनी के अध्यक्ष सुनील भारती मित्तल ने यहां आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, "भारती एयरटेल के उपभोक्ताओं की संख्या 10 करोड़ के ऊपर पहुंच गई है। इसके कारण भारत दुनिया के शीर्ष टेलीकॉम बाजार के रूप में उभर कर सामने आया है।"
उल्लेखनीय यह है कि कंपनी के 60 प्रतिशत उपभोक्ता ग्रामीण इलाकों में हैं।
कंपनी की कुल आमदनी में भी 37 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि दर्ज की गई है। कंपनी की आमदनी 272.9 अरब रुपये से बढ़ कर 375.04 अरब रुपये हो गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications