दिल्ली विश्वविद्यालय ने ओबीसी आरक्षण बढ़ाकर 18 फीसदी की
छात्र कल्याण के डीन एस.के. विज ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि आरक्षण में बढ़ोतरी के साथ ही ओबीसी छात्रों के लिए प्रत्येक कोर्स में सीटों की संख्या भी बढ़ाई जाएगी।
विज ने कहा, "विश्वविद्यालय ने प्रत्येक कोर्स में सीटों की संख्या 36 फीसदी बढ़ाने का फैसला किया है। इसके बाद कुल सीटों की संख्या 42,000 से बढ़कर 49,000 हो जाएगी। "
उन्होंने कहा, "ओबीसी कोटा आरक्षण पिछले साल के 9 फीसदी के मुकाबले इस वर्ष 18 फीसदी कर दिया गया है। सर्वोच्च न्यायालय और मानव संसाधन विकास मंत्रालय के निर्देशानुसार इसे अगले वर्ष बढ़ाकर 27 फीसदी कर दिया जाएगा। "
दिल्ली विश्वविद्यालय में नामांकन प्रक्रिया 1 जून से शुरू होगी। पहली कट आफ लिस्ट की घोषणा 25 जून को की जाएगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications