उत्तर प्रदेश में मतगणना केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध

राज्य के प्रमुख निर्वाचन अधिकारी अनुज कुमार विश्नोई ने शुक्रवार को लखनऊ में संवाददाताओं को बताया कि सुबह 8 बजे से मतगणना आरंभ हो जाएगी। सभी 71 जिला मुख्यालयों में मतदान केंद्र बनाये गए हैं।

उन्होंने कहा कि मतगणना के काम में 20,000 मतदानकर्मियों को लगाया गया है। निगरानी के लिए कि हर केंद्र पर पर्यवेक्षकों और सहायक पर्यवेक्षकों की तैनाती की गई है।

विश्नोई ने बताया कि हर केंद्र पर एक इंटरनेट केंद्र बनाया गया है, जहां से हर चरण की जानकारी चुनाव आयोग की वेबसाइट पर अपलोड होती रहेगी, जिससे ताजा रुझान मिलते रहेंगे। उन्होंने उम्मीद जताई कि पहला नतीजा मतगणना के तीन घंटे बाद आ जाएगा।

उधर राज्य के अपर पुलिस महानिदेशक बृजलाल ने संवाददाताओं को बताया कि 16 मई को सभी मतगणना केंद्रों पर तीन स्तरीय सुरक्षा की व्यवस्था की गई है। वैध पहचान पत्र के बिना मतगणना एजेंटों को अंदर जाने की अनुमति नहीं होगी। उम्मीदवार के एजेंटों की बैठने की व्यवस्था अलग से होगी। मतगणना में वे किसी भी प्रकार का हस्तक्षेप नहीं कर सकेंगे।

उन्होंने कहा कि मतगणना के दौरान केंद्रीय सुरक्षा बल तैनात नहीं होगा। पीएसी की 150 कंपनियों के अलावा मतगणना केंद्रों पर भारी संख्या में पुलिसबलों की तैनाती की जा रही है, जिसमें अपर पुलिस अधीक्षक, उपाधीक्षक, इंस्पेक्टर, हेड कांस्टेबल, कांस्टेबल और होमगार्ड के जवान शामिल होंगे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+