सप्ताह के अंतिम कारोबारी दिन शेयर बाजारों में उछाल (राउंडअप)

सेंसेक्स में बैंकिंग, पूंजीगत वस्तुओं, टिकाऊ उपभोक्ता वस्तुओं, प्रौद्योगिकी, सूचना प्रौद्योगिकी तथा रियल्टी सेक्टर के शेयरों की जमकर लिवाली होने के बाद सेंसेक्स एक बार फिर 12,000 के मनोवैज्ञानिक स्तर से ऊपर बंद हुआ।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक 'सेंसेक्स' शुक्रवार को पिछले बंद के मुकाबले 75.79 अंकों की तेजी के साथ 11,948.70 के स्तर पर खुला।

कारोबार के अंत में सेंसेक्स 300.51 अंकों यानी 2.53 फीसदी की जोरदार बढ़त के साथ 12,173.42 के स्तर पर बंद हुआ। सेंसेक्स ने शुक्रवार को 12,219.54 के ऊपरी और 11,948.70 के निचले स्तर पर कारोबार किया।

बीएसई के मिडकैप व स्मालकैप सूचकांकों में भी अच्छा उछाल आया और मिडकैप सूचकांक 50.14 अंकों की तेजी के साथ 3,807.07 पर और स्मालकैप सूचकांक 35.45 अंकों की तेजी के साथ 4,279.60 के स्तर पर बंद हुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक 'निफ्टी' भी पिछले बंद के मुकाबले 4.40 अंकों की तेजी के साथ 3,597.85 के स्तर पर खुला।

दिन का कारोबार खत्म होते वक्त निफ्टी 78.20 अंकों के उछाल के साथ 3,671.65 के स्तर पर बंद हुआ। एनएसई निफ्टी ने शुक्रवार को 3,686.25 के ऊपरी और 3,597.85 के निचले स्तर पर कारोबार किया।

बीएसई सेंसेक्स में शुक्रवार को रैनबेक्सी लेबोरेटरीज, आईसीआईसीआई बैंक, ग्रेसिम इंडिया लिमिटेड, भारती एयरटेल और लार्सन एंड टूब्रो आदि कंपनियों की कीमतों में सर्वाधिक उछाल दर्ज किया गया जबकि ओएनजीसी, एनटीपीसी, आईटीसी और हिंडाल्को आदि कंपनियों के शेयरों की कीमतों में सर्वाधिक गिरावट दर्ज की गई।

बीएसई में दिन के कारोबार का रुख सकारात्मक रहा और यहां सूचीबद्ध 1,472 कंपनियों के शेयरों की कीमतों में इजाफा हुआ जबकि 1,068 कंपनियों के शेयरों की कीमतों में गिरावट आई।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+