फिजी के छात्रों से धोखाधड़ी में मणिपुरी छात्र गिरफ्तार
फैजाबाद के पुलिस उपाधीक्षक राजेश पांडे ने शुक्रवार को आईएएनएस को बताया कि मणिपुर के रहने वाले खांग्यो कसान (20 वर्ष) नाम के युवक को उत्तर प्रदेश पुलिस की टीम ने महाराष्ट्र के पुणे शहर में गुरुवार को गिरफ्तार किया।
पांडे ने बताया कि अयोध्या में ज्योतिष की शिक्षा ग्रहण कर रहे फिजी के छात्रों ने आरोप लगाया था कि खांग्यो कसान ने इंटरनेट के जरिए इनाम की राशि दिलाने के नाम पर अपने एक्सिस बैंक के खाते में उनसे 44,000 हजार रुपये जमा करवाए।
पांडे के मुताबिक फिजी के छात्रों ने गत जनवरी में पुलिस से इसकी शिकायत की थी, जिसके बाद इंटरनेट सर्विलांस और एक्सिस बैंक की मदद से उत्तर प्रदेश पुलिस ने गुरुवार को खांग्यो कसान को पुणे में गिरफ्तार किया और वहां से उसे जिला न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications