बिहार में काफी बदलाव आया है : लार्ड मेघनाथ
पटना में 'विशेष श्रेणी का दर्जा : बिहार का मामला' पुस्तक का विमोचन करते हुए उन्होंने कहा कि तीन वर्ष पूर्व और वर्तमान समय के बिहार में काफी बदलाव आ गया है। उन्होंने कहा, "पहले जब कोई उद्योगपति बिहार में उद्योग लगाने की बात पूछता था तो कहा जाता था कि लगाइये लेकिन सावधानी से। अब स्थिति में काफी बदलाव आया है।"
देसाई ने कहा कि बिहार को अगर विशेष राज्य का दर्जा मिल जाता है तो यह राज्य और तेजी से विकास करेगा। उन्होंने विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं से अपील की कि वे केवल चुनाव के समय ही जनता के बीच न जाकर अपना अधिकांश समय उन्हीं के बीच गुजारें।
उन्होंने पटना की तारीफ करते हुए कहा कि यह शहर पीटर्सबर्ग से कम नहीं है, इसे पीटर्ससबर्ग की तरह ही सुंदर बनाया जा सकता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications