रूबी ढल्ला की परेशानियां बढ़ीं

टोरंटो, 15 मई (आईएएनएस)। सिख मूल की कनाडाई सांसद रूबी ढल्ला पर दो परिचारिकाओं द्वारा शोषण का आरोप लगाए जाने के बाद उनकी परेशानियां उस समय और बढ़ गईं जब विदेशी कामगारों के लिए काम करने वाले एक सहायता संगठन ने गुरुवार को परिचारिकाओं के पक्ष में गवाही दी।

स्थानीय ब्रांप्टन-स्प्रिंगडेल संसदीय क्षेत्र से तीन बार सांसद चुनी जा चुकीं ढल्ला पर उनकी दो फिलीपीनी परिचारिकाओं ने कम वेतन देने, ज्यादा काम लिए जाने और जबरन ऐसे काम करवाए जाने का आरोप लगाया था जो परिचारिकाओं का काम ही नहीं है। एक परिचारिका ने तो यह भी कहा था कि ढल्ला ने उसका पासपोर्ट और जन्म प्रमाण पत्र भी छीन लिया।

ढल्ला ने मंगलवार को एक संसदीय समिति के समक्ष इन आरोपों का खंडन किया था और कहा था कि उन परिचारिकाओं को उनके भाई नील ढल्ला ने काम पर रखा था।

यद्यपि इंटरसीड नामक एक सहायता समूह ने ढल्ला की गवाही को खारिज कर दिया। परिचारिकाओं ने इसी संगठन से सहायता की अपील की थी।

संसदीय समिति के समक्ष गवाही में इंटरसीड की अगाथा मैसन ने कहा कि परिचारिका रिचलीन टांगसन ने गत वर्ष मई में उनसे संपर्क कर कहा था कि ढल्ला उसका पासपोर्ट और अन्य दस्तावेज वापस नहीं दे रही हैं। उसने उन्हें बताया कि ढल्ला के घर पर उन्हें दासों की भांति काम करना पड़ता है।

मैसन ने कहा कि ढल्ला के घर में परिचारिकाओं को कुर्सी पर बैठने की इजाजत नहीं थी और उन्हें जमीन पर बैठना पड़ता था।

मैसन ने ढल्ला के उस दावे को भी खारिज कर दिया जिसमें उन्होंने कहा था कि परिचारिकाओं को उनके भाई ने काम पर रखा था। मैसन ने बताया कि जब उन्होंने इस मुद्दे पर बात करने के लिए ढल्ला के भाई से बात करनी चाही तो उसने उन्हें ढल्ला से ही बात करने को कहा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+