तमिलनाडु में सड़क हादसे में 16 मरे
चेन्नई, 15 मई (आईएएनएस)। तमिलनाडु के विरुद्धनगर में दो वाहनों की आमने-सामने की टक्कर में कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई और 10 घायल हो गए।
यह हादसा चेन्नई से करीब 450 किलोमीटर दक्षिण में विरुद्धनगर के पेरंगुडी ब्रह्मापट्टी गांव में हुआ।
पुलिस महानिरीक्षक संजीव कुमार ने आईएएनएस को बताया, "25 यात्रियों को ले जा रहा एक मालवाहक वाहन एक अन्य सार्वजनिक वाहन से टकरा गया। इस हादसे में छह महिलाओं समेत 15 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। एक व्यक्ति की मौत बाद में सरकारी अस्पताल में हुई।"
मिली जानकारी के अनुसार मालवाहक वाहन में सवार सभी यात्री मजदूर थे जो एक राजनीतिक रैली में शरीक होने के बाद लौट रहे थे। उन्होंने बताया कि घायलों को यहां के सरकारी अस्पताल में इलाज हो रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications