300 अंक ऊपर बंद हुआ सेंसेक्स (लीड-1)
बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक 'सेंसेक्स' शुक्रवार को पिछले बंद के मुकाबले 75.79 अंकों की तेजी के साथ 11,948.70 के स्तर पर खुला। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 300.51 अंकों की जोरदार बढ़त के साथ 12,173.42 के स्तर पर बंद हुआ।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक 'निफ्टी' भी पिछले बंद के मुकाबले 4.40 अंकों की तेजी के साथ 3,597.85 के स्तर पर खुला। दिन का कारोबार खत्म होते वक्त निफ्टी 78.20 अंकों के उछाल के साथ 3,671.65 के स्तर पर बंद हुआ।
बीएसई में दिन के कारोबार का रुख सकारात्मक रहा और यहां सूचीबद्ध 1,472 कंपनियों के शेयरों की कीमतों में इजाफा हुआ जबकि 1,068 कंपनियों के शेयरों की कीमतों में गिरावट आई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications