स्वाइन फ्लू : दुनिया भर में के 7,709 मामले
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक यूरोपीय रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्र (ईसीडीसी) ने शुक्रवार को बताया कि यूरोप के 16 देशों में स्वाइन फ्लू से जुड़े 234 मामलों की पुष्टि हुई है।
ईसीडीसी ने बताया कि अमेरिका में स्वाइन फ्लू के सबसे ज्यादा 4,298 मामले दर्ज किए गए हैं। इनमें पुष्ट और संभावित दोनों तरह के मामले शामिल हैं।
लातिन अमेरिकी देशों पनामा में 39, कोलंबिया में 10 और ब्राजील व कोस्टा रिका में अब तक आठ-आठ मामलों की पुष्टि की गई है।
स्वाइन फ्लू से मरने वालों की संख्या 69 हो गई है। सबसे ज्यादा 64 लोगों की मौत मेक्सिको में हुई है। इसके अलावा अमेरिका में तीन और कनाडा व कोस्टा रिका में एक-एक व्यक्ति की मौत स्वाइन फ्लू की वजह से हुई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications