केन्द्र में समर्थन देने का आधार बिहार को विशेष राज्य का दर्जा हो : नीतीश कुमार (लीड-1)

पटना में शुक्रवार को एक पुस्तक के विमोचन कार्यक्रम में भाग लेने के बाद पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि बिहार के सभी दल जो केन्द्र में सरकार बनाने में अपनी भूमिका निभाते हैं उन्हें बिहार को विषेष राज्य का दर्जा दिलाने के विषय में सोचना चाहिए।

उन्होंने कहा कि बिहार में वह सभी कुछ उपलब्ध है जो कि राज्य को विकसित बनाने के लिए जरूरी है। उन्होंने कहा कि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिलाने में सबको अपनी भागीदारी निभानी चाहिए।

इसके पूर्व ' विशेष श्रेणी का दर्जा : बिहार का मामला ' किताब के विमोचन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार के राजनीतिक दलों को उसी दल का समर्थन करना चाहिये जो दल बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दे सके । उन्होंने कहा कि केन्द्र में सरकार कोई भी दल बनाए, बिहार को विशेष राज्य का दर्जा मिलना चाहिए।

उन्होंने कहा कि बिहार विशेष राज्य का दर्जा पाने के लिए सभी कसौटी पर खरा उतरता है। उन्होंने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पर यह आरोप भी लगाया कि पिछले तीन वषरें से उनसे मिलने के लिए कई बार समय मांगा परंतु उन्होंने समय नहीं दिया। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रधानमंत्री से बिहार को विशेष राज्य का दर्जा मिलने की उम्मीद ही नहीं की जा सकती।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+