राजनीति से प्रेरित है नीतीश कुमार की मांग : कांग्रेस
शर्मा ने आईएएनएस से बातचीत में कहा कि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिए जाने की यह मांग प्रदेश की जनता की है परंतु नीतीश कुमार इसका राजनीतिक फायदा लेना चाह रहे हैं। उन्होंने बताया कि वित्त आयोग की टीम जब बिहार दौरे पर आई थी तब कांग्रेस ने उस टीम से भी बिहार को विशेष दर्जा देने की मांग की थी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस द्वारा जनता दल (युनाइटेड) का समर्थन लेना या ना लेना यह केन्द्रीय नेतृत्व तय करेगा परंतु इतना तय है कि प्रदेश कांग्रेस बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की पक्षधर है।
उन्होंने नीतीश कुमार पर आरोप लगाया कि वह अभी से इस मुद्दे को उठाकर विधानसभा चुनाव में जाने की तैयारी कर रहे हैं। मुख्यमंत्री के उस आरोप को शर्मा ने गलत और निराधार बताया कि प्रधानमंत्री उन्हें मिलने का समय नहीं दे रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications